November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जरूरत,,,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गृह मंत्री और पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र…

बलरामपुर/राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बलरामपुर निवासी सुजीत सोनी और किरण निशा के हत्या के मामले में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्ति व्यक्त की है और कहा है कि अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने से काफी निराशा हो रही है और आम जनमानस में भय फैल रहा है।
    जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जरूरत है हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं जिससे समाज में आम आदमी भय और घोर निराशा की ओर बढ़ रहा है लोगों का भरोसा प्रशासन के ऊपर से उठ रहा है, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने पुलिस अधीक्षक और प्रदेश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर अति शीघ्र हत्यारों को पकड़ने की मांग की है और कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के लूट और जघन्य अपराध के मामले में पुलिस को शीघ्रता-शीघ्र कार्यवाही करते हुए अपराधियों को पकडकर ऐसे मामलों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसे अपराधों को करने से अपराधी तत्व बाज आएं।
   आगे उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश भर में बढ़ते अपराधों की श्रृंखला व नक्सलवाद के बेकाबू होने की स्थितियां यह स्पष्ट करती हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता जब से प्रदेश में आई है अपराध चरम पर हैं और अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं ऐसे में समय रहते यदि अपराध पर काबू नहीं पाया गया तो आम जनजीवन प्रभावित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!