September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजा

नक्सल मोर्चे पर बलरामपुर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,मतदान के पुर्व ग्राम पुन्दाग से घर में छिपा कर रखे गए 01 नग भरमार बन्दूक किया बरामद…

बलरामपुर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कुछ दिन पूर्व ही पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं जिले की एसआईबी टीम को नक्सलियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही करने तथा नक्सल उन्मूलन की दिशा में और अधिक सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देर्शित किया गया था। इस तारतम्य में जिले की एसआईबी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पुन्दाग का मनीष सिंह अपने घर में अवैध रूप से भरमार बन्दूक छिपा कर रखा है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर एसआईबी टीम द्वारा तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सामरीपाठ को तत्संबंध में अवगत् कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा प्रकरण में सतर्कतापूर्वक भरमार बन्दूख को बरामद करने निर्देर्शित किया गया।
      सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईबी टीम एवं थाना सामरी पुलिस द्वारा ग्राम पुन्दाग में मनीष सिंह के घर पहुंच कर उसके घर की घेराबंदी कर सतर्कतापूर्वक रेड कार्यवाही की गयी। रेड कार्यवाही में पुन्दाग ग्राम के मनीष सिंह पुत्र फागू सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पुंदाग, थाना सामरीपाठ में घर से 01 नग भरमार बन्दूक बरामद की गई। आरोपी मनीष सिंह के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर थाना सामरीपाठ में धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को दिनांक 06/05/2024 को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जिले में दर्ज नक्सल प्रकरणों एवं सरहदी राज्यों में दर्ज प्रकरणों में आरोपी की संलिप्तता के संबंध विवेचना की जा रही है।
        इस कार्यवाही में निरी. विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सामरीपाठ,सउनि आनंद मशीह तिर्की,आरक्षक रवीन्द्र कुजूर,आर. अश्वनी सिंह,जिले की एसआईबी टीम के अधिकारी/कर्मचारी की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!