दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी सहित एक अपचारी बालक गिरफ्तार

शंकरगढ़। ग्राम चिरई में शादी के बाद बहु भात खाने आये युवकों ने घर मे अकेली देख पीड़िता के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 मार्च की है ग्राम घटगांव उदरसई से मेहमानी करने ग्रामीण ग्राम चिरई बहु भात खाने आये हुये थे।आरोपीगण पीड़िता के घर चिरई में शाम 07:30 बजे पहुँचे और उससे जाकर बातचीत करने लगे उस समय पीड़िता घर में अकेली थी। पीड़िता को अकेली पाकर आरोपीयों ने पीड़िता का मुंह को दबाकर मोटर सायकल मे बैठाकर ग्राम दुर्गापुर के तुन्दडांड खेत में ले गए जिसके बाद दो आरोपीयों एवं एक अपचारी बालक
सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना पश्चात पीड़िता की सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर धारा 366, 376 (घ) कायम कर विवेचना में लिया था जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपी कलेश्वर पैकरा एवं रामधन पैकरा व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



