
राजपुर
Cgtoday.in
उप पंजीयक कार्यालय में अधिकारी की लेट लतीफ पहुंचने एवं रजिस्ट्री के लिए मुख्तार द्वारा जमीन रजिस्ट्री कराने वालो से अनाप-शनाप पैसा वसूलने के मामले में आज उप पंजीयन कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ग्रामीणों की सुविधाओं को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व राजपुर मुख्यालय में जमीन रजिस्ट्री हेतु उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय में दो ऑपरेटर सहित एक उप पंजीयक अधिकारी की नियुक्ति की गई है।सफ्ताह में दो दिन बुधवार एवं गुरुवार को लगने वाले इस उप पंजीयक कार्यालय में उप पंजीयक अधिकारी के देर से पहुँचने के कारण ग्रामीण हमेशा परेशान रहते हैं। राजपुर के उप पंजीयन कार्यालय में दूर दराज से जमीन का पंजीयन कराने के लिए ग्रामीण सुबह से ही यहां पहुंचे रहते हैं। परंतु उप पंजीयक अधिकारी के लेट लतीफ पहुंचने से ग्रामीण घंटो उनके इंतजार में बैठे रहते हैं। उप पंजीयक अधिकारी लगभग 2 से ढाई बजे राजपुर कार्यालय पहुंचते हैं जिससे ग्रामीणों अपने काम के लिए घंटो इंतजार करते रहते हैं। बुधवार को भी जब उप पंजीयक अधिकारी अश्विनी वैश्य लगभग दो बजे के बाद राजपुर पहुँचे तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार्यालय में घुसकर जमकर प्रदर्शन किया।

खुटनपारा की एक महिला ने कहा कि वो पिछले 6 माह से रजिस्ट्री के लिए भटक रही हैं और उनका काम नही हो रहा है।एक बार रजिस्ट्री के लिए सारा दस्तावेज सही होने के बाद भी मुख्तार द्वारा एक लाख का डिमांड किया गया और पैसे नही देने के कारण उसका रजिस्ट्री में अधिकारी द्वारा डिजिटल सिग्नेचर ही नही किया गया।इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने रजिस्ट्री के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रार काफी देर से आफिस पहुंचते हैं और उनका काम दलालों के माध्यम से होता है।आफिस में चल रही लापरवाही से अधिवक्ता संघ भी परेशान हैं।अधिवक्ता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आफिस में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में पंजीयक अधिकारी अश्विनी वैश्य ने कहा कि जिला मुख्यालय बलरामपुर का काम भी वही देखते हैं और यहां भी उन्हें ही देखना पड़ता है।वहां के सारे काम निपटाने में उन्हें देरी हो जाती है वही उन्होंने कहा कि यहाँ किसी का काम नही अटकता है।
देखें पूरी रिपोर्ट



