September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जिले के 41 हजार से भी अधिक किसानों को मिला कृषक उन्नति योजना का लाभ,,,मुख्यमंत्री ने जिले के किसानों को 2 अरब 37 करोड़ 13 लाख की राशि का किया हस्तांतरण…

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा वर्चुअल रूप से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की गई। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 41 हजार 196 किसानों के खाते में कुल बोनस राशि 2 अरब 37 करोड़ 13 लाख की राशि आई।

     बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम बाजार पारा स्थित आडिटोरियम के समीप किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर टाऊन हॉल रामानुजगंज, सामुदायिक भवन वाड्रफनगर, जनपद सभाकक्ष शंकरगढ़, धान मंडी प्रांगण बूढ़ा बगीचा राजपुर एवं दुर्गाबाड़ी कुसमी में भी महतारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।


   इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल रूप से अपने उद्बोधन में कहा कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को अंतर की राशि का हस्तांतरित किया गया। उन्होंने योजना से लाभान्वित किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज हमारी सरकार को 3 महीना पूरा हुआ है। इन तीन महीने में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। शपथ की दूसरे दिन ही हमारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 18 लाख परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति दी। सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपये 2 साल का बकाया बोनस दिया गया। उन्होंने कहा इस बार रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी की गई है, उनका समर्थन मूल्य के साथ आज अंतर की राशि अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 70 लाख से भी अधिक माताओं-बहनों के खाते में 655 करोड़ रुपये का पहली किस्त भेजा गया। अब हर महीना उनके खाते में 1000 रुपये जाएगा। हमारी सरकार ने सभी वादों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम में 5500 रुपये प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तेंदूपत्ता की खरीदी की जाएगी। चरण पादुका योजना की दोबारा शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलाल दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम दर्शन कराया जा रहा है अब हर 10 दिन में छत्तीसगढ़ से ट्रेन जाएगी और निःशुल्क दर्शन कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!