November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

दस दिनों बाद भी नदी में डूबे पहाड़ी कोरवा का शव लापता,तलाश करने जोरशोर से जुटी प्रशासनिक टीम…

राजपुर
Cgtoday.in

    राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के लिपिलिपिडाँड़ स्थित गागर नदी में 10 दिनों पूर्व मछली मारने गए पहाड़ी कोरवा की नदी में डूबने से मौत हो जाने के बाद भी अब तक प्रशासनिक टीम ने शव को बरामद करने में सफलता नही पाई है। प्रशासनिक टीम सहित एसडीआरएफ की टीम हर तरह से पहाड़ी करवा के शव को बरामद करने में जुटी है परंतु 10 दिनों बाद भी अब तक पहाड़ी कोरवा का शव बरामद नहीं कर सकी है।बुधवार को जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौके का मुआयना कर एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य प्रशासनिक टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


     करीब दस दिनों पूर्व 18 फरवरी को नरसिंहपुर निवासी पहाड़ी कोरवा अमीर साय उर्फ सूडुआ नरसिंहपुर के लिपिलिपिडाँड़ स्थित गगर नदी पर मछली मारने के दौरान डूब गया था। जानकारी लगते ही प्रशासनिक टीम सहित एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी कोरबा को ढूंढने में लग रहे परंतु पहाड़ी कोरवा का शव को बरामद नहीं कर सके। बुधवार को बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजूस एक्का सहित पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह मौके का मुआयना हेतु पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना स्थल


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण


    बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजूस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने नरसिंहपुर स्थित गागर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीआरएफ टीम को पानी खाली कर पहाड़ी कोरवा के शव को ढूंढने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बलरामपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर दूर तक नदी का निरीक्षण करते हुए पानी निकासी के उपायों को देखा एवं रेस्क्यू टीम को हर संभव कोशिश करके पानी खाली करने के दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि तीन दिनों पूर्व भी एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य प्रशासनिक टीमों ने पहाड़ी कोरवा के डूबे हुए जगह पर पंपों की सहायता से पानी खाली करने का प्रयास किया गया था। रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल पर लगभग 10 से 12 फीट तक पानी खाली कर सके थे परंतु नदी का बहाव एवं नदी में रेत ज्यादा होने से पानी के साथ-साथ रेत भी उक्त दुर्घटना स्थल पर भर जा रहा था जिसे देखते हुए रेस्क्यू टीम ने कार्य को बंद कर दिया था। पर अब फिर से बलरामपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद उक्त जगह पर पानी खाली करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।


परिवार सदमे में


पहाड़ी कोरवा के नदी में डूबने के बाद अब तक उसकी कोई अतापता नही चलने पर परिवार सदमे में है।लगभग दस दिनों से ज्यादा हो जाने के बाद उक्त पहाड़ी कोरवा के शव को प्रशानिक टीम वरामद नही कर सकी है।उक्त पहाड़ी कोरवा के परिवार में उसकी पत्नी व एक छोटा बच्चा सहित उसके माता पिता है।उक्त पहाड़ी कोरवा की अब तक कुछ पता नही चलने से पूरा परिवार सदमे में है।

देखें पूरी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!