अवैध संबंध व बच्चा नही होने के शक में पति ने ली पत्नी की जान,,,स्नोफर डाग की मदद से पुलिस ने गुत्थी सुलझाई…

कुसमी। थाना सामरीपाठ पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।अवैध संबंध की आशंका एवं बच्चा पैदा ना होना हत्या का कारण बना। हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस डॉग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 29/01/2024 को गांव का कोटवार मोबाइल फ़ोन से सूचना दिया की सरसों बाड़ी में लाश पड़ी है। सूचना पर ग्राम चरहट्कला पहुचे तो देखे कि मृतिका बसंती नगेसिया पति हीरालाल नगेसिया उम्र 24 वर्ष सरसों बाड़ी में मृत हालत में पड़ी है चेहरा खुला गर्दन में अंगुली, नाखून का निशान देखकर गला दबाकर हत्या करने जैसा प्रतीत हो रहा था।जिसके बाद बलरामपुर से डॉगस्कवाड की टीम बुलवाया गया आसपास के लोग से पुछताछ किया गया जो कोई भी जानकारी नहीं होना बताये। मृतिका के पति से पूछताछ करने पर बोला की वह से घर नहीं आई है मैं काफ़ी आसपास पता किया पता नहीं चला कहकर पुलिस को गुमराह करने लगा। जब पुलिस डॉग को मृतिका की गले वाला भाग जहाँ पर आरोपी का नाखून का निशान था सुँघाकर छोड़ा गया तो डॉग मृतिका के घर अंदर पलंग के पास जाकर बैठ गया। मृतिक की पीएम रिपोर्ट के आधार एवम् डॉग के आधार पर मृतिका का पति से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया की रविवार को पति पत्नी दोनों मार्केट गए थे मार्केट से हड़िया पीकर एवम् लेकर घर आये घर में फिर पिये और पीकर सोने लगे तो मैं अपनी पत्नी को बोला की गाँव के दूसरे लड़कों से क्यों बात करती हो यदि पसंद है तो मुझे छोड़कर जिसको पसंद करती हो उसके घर चली जाओ, वैसे भी सादी के 6 साल हो गये है कोई बच्चा नहीं हो रहा है। तो मेरी पत्नी मुझसे लड़ाई झगड़ा कर गाली गलौज करने लगी जिससे मैं पहनी हुई साड़ी से ही गलें में बांधकर खीच दिया।जब छटपटाने लगी तो हाथ से गला को जोर से दबाकर मार दिया और रात में ही पत्नी को बाड़ी तरफ़ लेटा दिया और जिस साड़ी से पत्नी के गला को दबाया था उसको बाड़ी में छिपा दिया था ताकि पुलिस मुझ पर सक न करे।पुलिस ने आरोपी हीरालाल नगेसिया पिता शिव प्रसाद नगेसिया उम्र 26 वर्ष निवासी चरहट कला थाना सामरीपाठ के खिलाफ धारा 302,201 में तहत गिरफ्तार कर लिया है।



