November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिला स्तर पर कुशवाहा धर्मशाला हेतु किया गया भूमि पुजन,,,जिले के विभिन्न ब्लाकों से कुशवाहा बंधु रहे उपस्थित…

बलरामपुर। जिला स्तरीय कुशवाहा धर्मशाला हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय राम विचार नेताम के द्वारा भूमि पूजन स्थल नगर सैनिक चौक बलरामपुर में उपस्थित होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया। भूमि पूजन उपरांत श्री नेताम के द्वारा कुशवाहा सामुदायिक धर्मशाला के लिए आवश्यक राशि, पेयजल हेतु ट्यूबवेल एवं शौचालय की व्यवस्था शासन स्तर करने हेतु घोषणा की गई। श्री नेताम ने रामानुजगंज में सब्जी मंडी एवं बलरामपुर के महाराजगंज में सब्जी मंडी की स्थापना की घोषणा की गई। मंत्री जी के द्वारा समाज के सुधार एवं जन कल्याण की भावना लोगों में विकसित करने हेतु आह्वान किया गया। कुशवाहा समाज वास्तव में धरती पुत्र है। मेहनत करता है और अन्न फल एवं सब्जी उत्पादन कर हर वर्ग का पेट भरता है। जब समाज एकजुट होता है तो समाज के साथ साथ राज्य और देश का विकास भी होता है।


कार्यक्रम में बलरामपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुशवाहा बंधु, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति गरिमामयी रही। भूमिपूजन के उपरांत जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थाई जिलाध्यक्ष का चुनाव होने तक वर्तमान में कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में राम सेवक कुशवाहा ग्राम सूर्रा (बलरामपुर) का चयन ब्लॉक अध्यक्षों के सर्व सम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष की सहमति एवं सभी उपस्थित ब्लाक अध्यक्षों के सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष के लिए राम नरेश कुशवाहा, सचिव सूर्यप्रताप कुशवाहा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा का मनोनयन किया गया। सभी ब्लॉक से जिले के कार्य संचालन हेतु उपाध्यक्ष के रूप में कुसमी से मदन लाल वर्मा, शंकरगढ से नारायण कुशवाहा, राजपुर से गोवर्धन कुशवाहा और रामानुजगंज से रामवृक्ष कुशवाहा (नान मिस्त्री) का मनोनयन किया गया।मनोनयन उपरांत सभी ने एक स्वर में धर्मशाला निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम में मंच संचालन मदन लाल वर्मा ललन कुशवाहा कमलेश मेहता एवं चॉददेव मेहता (अधिवक्ता) के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज के सभी कुशवाहा बंधु एवं महिलाएँ भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से दिनेश मेहता, विनोद मेहता, विनोद कुशवाहा, मेघनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मोहन मेहता, सदानन्द कुशवाहा (बी.ई.ओ. रामानुजगंज) अशोक कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा राजेश्वर कुशवाहा, कमलचन्द कुशवाहा, राजेश्वर मेहता गोपाल कुशवाहा इन्द्रदेव मेहता, राममूरत कुशवाहा सहित कुशवाहा बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे। इसी प्रकार महिलाओं में श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमति रेवन्ती कुशवाहा, श्रीमती रमा पटेल, श्रीमती उर्मिला कुशवाहा श्रीमती सुजाता कुशवाहा सहित भारी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!