July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विद्युत विभाग की लापरवाही से राजपुर के महुआपारा में आये दिन घंटो रहती लाइट गुल,,,लोग रहते हैं परेशान…

राजपुर। विद्युत विभाग की लापरवाही से दो दो सब स्टेशन होने के बाद भी बूढ़ा बगीचा फीडर के अंतर्गत आने वाले महुआ पारा में घंटों लाइट गुल होने की समस्या बनी रहती है।घंटो लाइट गोल होने से महुआ पर स्थित अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो जाती है।
राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआपारा में आए दिन घंटो लाइट गोल होने की समस्या बनी रहती है। बूढ़ा बगीचा फीडर के अंतर्गत दो-दो सब स्टेशन होने के बाद भी लाइट व्यवस्था पर कोई सुधार नहीं हो पाने से आए दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महुआपारा में हॉस्पिटल सहित अन्य सरकारी कार्यालय स्थित है जहां लाइट गोल होने से अस्पताल सहित सभी कार्यालयों में कामकाज ठप्प पड़ जाता हैं। शनिवार को भी सुबह 7:00 बजे से लगभग तीन घंटे से ज्यादा लाइट गोल हो गई जिससे लोगों के सामने पीने की पानी की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से आए दिन महुआपारा में लाइट गोल होने से लोगों को सामने कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि लाइट नही होने से अस्पताल में भी भारी समस्या खड़ी हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!