November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर के साक्षी बने हजारों लोग,,,नागरिक झूमते रहे श्री राम भजन में…

चांदो चौक स्थित हनुमान मंदिर में किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी सहित नागरिक बने इस ऐतिहासिक पल के गवाह,, गांव-गांव, शहर-शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर…

बलरामपुर। अयोध्या में हुए श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक पल के जिलेवासी साक्षी बने। हनुमान मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। चांदो चौक के हनुमान मंदिर में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं शहर के श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। जिसमें श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा अयोध्या में हुए श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जिसको देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में किए गए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का अलौकिक लाइव प्रसारण देखा और प्रभु श्री राम के बालरूप के अलौकिक छवि का दर्शन किया। जिले वासी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही उत्साहित रहे। कलश यात्रा में प्रभु श्रीराम के जयकारे के बीच प्रभु राम, मां सीता, अनुज लक्ष्मण एवं महाबली हनुमान की वेशभूषा धारण किये हुए छात्र-छात्राएं विशेष आकर्षण का केन्द्र बने। प्रभु राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरा जिला मुख्यालय राम मय हो गया। इस पावन दिवस पर नगर के सभी चौक चौराहों को भगवा ध्वज से सुसज्जित किया गया था। वहीं विगत रात्रि से ही मुख्यालय के सभी मुख्य मंदिर भजन कीर्तन से गुंज रहे थे।

गांव-गांव, शहर-शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर :- श्री राम जन्म भूमी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला विराजमान हुए इस अद्भुत अलौकिक व अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने के लिए लोग सदियों से आतुर थे अंततः आज वो शुभ घड़ी आ ही गयी जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा :- अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला नगर के नन्हे बच्चों ने रामचरितमानस के अंश से परिपूर्ण होकर रामलीला की जीवंत भक्तिमय भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे नगर की महिलाओं सहित अन्य इच्छुक लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर पुराना कलेक्ट्रेट चौक, पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी जिसका नगरवासियों ने आत्मीय स्वागत किया राम लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धारण किये हुए बच्चों का तिलक वंदन कर आरती की गई। इस अवसर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों को आयोजन समिति द्वारा रामचरित मानस भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!