September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

बैंको के सामने लग रही भीड़,,,घट सकती है कोई बड़ी दुर्घटना…

राजपुर। एनएच् 343 मुख्य मार्ग पर सहकारी बैंक व स्टेट बैंक के सामने लग रही भीड़ किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भीड़ से जहाँ आये दिन लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही आसपास के दुकानदार भी काफी परेशान हैं।मुख्य मार्ग पर लग रही किसानों की भीड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।   इन दिनों किसान अपने पैसे निकालने सहकारी बैंक के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। गाँव से पंहुचे किसान सुबह से ही बैंक सामने डटे रहते हैं ऐसे में बैंक के सामने किसानों की भारी भीड़ जमा हो जा रहा है।एनएच मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों हल्की व भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है।ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता।


नही है पार्किंग व्यवस्था :- एनएच 343 मुख्य मार्ग में दो बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक एवं केंद्रीय सहकारी मर्यादित बैंक आसपास स्थित है ऐसे में मुख्य सड़क पर भारी भीड़ रहती है।स्टेट बैंक होने के कारण बहुतायत में लोग अपने बैंकिंग कार्यो के लिए एसबीआई बैंक पहुँचते है वही दूसरे तरफ सहकारी बैंक होने के कारण उक्त बैंक में भारी संख्या में किसान अपने पैसे के निकासी के लिए बैंक पहुँचते है।ऐसे में दोनों बैंक की दूरी महज 100 मीटर से भी कम होने के कारण मुख्य सड़क पर भारी भीड़ रहती है।बैंकिंग कार्यो के लिए पहुँचने वाले लोग अपने वाहनों को भी बेतरतीब तरीके से मुख्य सड़क पर खड़ा कर देते हैं जिससे आये दिन उक्त जगह पर जाम की स्थिति बनी रहती है।दोनों ही बैंको के पास कोई पार्किंग व्यवस्था नही होने से लोग मुख्य सड़क के किनारे ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं।मुख्य सड़क होने के कारण हजारों की संख्या में भारी वाहनों सहित छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!