July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टरों का बदला प्रभार,,,तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टरों(राज्य प्रशासनिक सेवा) को अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ करते हुए कार्य विभाजन/कार्य बंटन किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर श्री करूण कुमार डहरिया को कुसमी का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अनुभाग शंकरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री अमित कुमार श्रीवास्तव को अनुभाग बलरामपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी को अनुभाग वाड्रफनगर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री चेतन साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता को जिला कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।

तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल :- कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत् तहसीलदारांेके प्रभार में भी बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में तहसील चलगली के तहसीलदार मोहन लाल भारद्वाज को तहसील बलरामपुर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर की तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की को चान्दो का तहसीलदार, वाड्रफनगर के तहसीलदार मोइनुद्दान खान को तहसील चलगली का अतिरिक्त प्रभार तथा चान्दो के तहसीलदार दानिश परवेज को शंकरगढ़ का नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!