October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

क्रेशर संचालको के बीच मारपीट,,पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार,,,पिस्टल भी किया वरामद…

राजपुर। अवैध क्रेशर संचालन तथा आए दिन मारपीट, गुंडा गर्दी को लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की माँग की है।वहीँ इस मामले में शनिवार को सुबह उक्त क्रेशर संचालको द्वारा डिगनगर निवासी अभय जायसवाल के साथ मारपीट के मामले में राजपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है जबकि एक आरोपी फरार है।


    मामला ग्राम डिमनगर का है जहाँ अवैध रूप से क्रेशर संचालन है,एवं अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लगाया गया है जहाँ क्रेशर संचालको द्वारा आए दिन ग्रामीणों से लड़ाई झगडा किया जाता है और भोले भाले ग्रामीणों से अवैध रूप में जमीन कब्जा किया जाता है। पहले भी कई बार इन क्रेशर संचालको द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि क्रेशर संचालक अजय अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल उक्त दोनों भाई द्वारा ग्राम डिगनगर में अवैध रूप से क्रेशर का संचालन किया जा रहा है एवं दोनो के द्वारा आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।


पुलिस ने मारपीट के मामले में की दो लोगो को गिरफ्तार :-
शनिवार सुबह डिगनगर निवासी अभय जायसवाल के क्रेशर में राजेश अग्रवाल और अजय अग्रवाल की हाइवा डस्ट लोडिंग करने गई थी वहाँ क्रेशर के मुंसी के साथ दोनो का विवाद हो गया जिसके बाद राजेश अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल व स्मित गुप्ता डिगनगर निवासी अभय जायसवाल के राजपुर गाँधी चौक स्थित घर पहुँचकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया।मारपीट होते देख स्थानिय लोगो बीच बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पहुँचकर राजेश अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि स्मित गुप्ता मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी वरामद किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को मारपीट करने व आर्म्स एक्ट की धारा में तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!