November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफर जिले में है निरंतर जारी,,,विभिन्न विकासखण्डों में किया गया विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन…

संकल्प शिविर से मिल रहा आमजनों को योजनाओं का लाभ,संयुक्त सचिव श्री पदम लाल नेगी व कलेक्टर श्री एक्का ने किया विभागीय स्टॉलों का अवलोकन।

बलरामपुर। केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में तीसरे दिन जिले में तीन विकासखण्डों के चार स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का सफर जिले में निरंतर जारी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। विदित हो की जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत पुरूषोत्तमपुर व कमलपुर तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत पटना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव व विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी अधिकारी श्री पदम लाल नेगी व कलेक्टर श्री रिमिजियुस शामिल हुए।
विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला, रामचन्द्रपुर के पुरूषोत्तमपुर व कमलपुर तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत पटना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कार्यक्रम में संकल्प यात्रा रथ के आगमन होने पर ग्रामीण महिलाओं एवं आमजनों ने पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया। साथ ही उन्होंने भारत को विकसित बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तो वहीं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के  माध्यम से अपने अनुभव साझा किये। वहीं जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी श्री पदम लाल नेगी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान ड्रोन के जरिए नैनो फर्टिलाइजर एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर लोगों को दिखाया गया।

संयुक्त सचिव व कलेक्टर ने स्टॉल का किया निरीक्षण :- केन्द्र शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। केन्द्र शासन द्वारा नियुक्त जिले के प्रभारी अधिकारी श्री पदम लाल नेगी व कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने उक्त स्थानों पर लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा स्टॉल के माध्यम से लक्ष्य व लाभार्थियों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए आम जनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति :- कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने धरती करे पुकार की थीम पर नाट्य के माध्यम से रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी में होने वाले दुष्परिणाम तथा इसके रोकथाम के उपाय और जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए सामूहिक नृत्य कर दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को आत्मसात करने का संदेश दिया।

हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव :- कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किये। ग्राम कमलपुर निवासी श्रीमती मीनू मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से उनके जीवन में समय की बचत के साथ-साथ धुएं से राहत मिली है। पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हंे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। तो वहीं श्री सुदीप विश्वास का कहना था कि ग्रामीण अंचलों में निवासरत लोगों के लिए पक्के का मकान सपने जैसा होता है, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के मदद से न केवल मेरे पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का भी निर्माण हुआ है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को सहृदय धन्यवाद करता हूं।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!