July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में होगा समारोह का सीधा प्रसारण,,,शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देख सकेगी जनता…

बलरामपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने शपथ ग्रहण समारोह में जिले के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के लिए चिन्हांकित स्थानों तथा ग्राम पंचायतों में किये जा रहे व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिले के 468 ग्राम पंचायतों तथा 05 नगरीय निकायों में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दोपहर 03 बजे किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के 95, रामचन्द्रपुर के 91, बलरामपुर के 75, राजपुर के 70, शंकरगढ़ 60 तथा कुसमी के 77 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवों के माध्यम तथा जिला स्तर पर बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन, रामानुजगंज में मिनी टाउन हॉल, वाड्रफनगर व कुसमी में बस स्टैण्ड तथा राजपुर में जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!