July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

खेल महाकुंभ में डीएवी,पतरातु की चाँदनी और बिनती ने जीता सिल्वर मेडल…

राजपुर। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2023, क्लस्टर-2 के खेल महाकुंभ में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के बच्चों ने दिखाया अपना कमाल। डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल, विश्रामपुर में क्लस्टर-II (छ.ग. जोन) की मेज़बानी में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2023 का हुआ शानदार आयोजन।
अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु की कक्षा-आठवीं की चाँदनी सिंह (200मी दौड़) और बिनती माराबी (400मी दौड़) ने सिल्वर मेडल हासिल करके विद्यालय का मान बढ़ाया।ये बच्चे अब राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अपना दमखम दिखाते नज़र आएँगे। इन बच्चों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। दोनों बच्चे अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा विशेष तौर पर अपने एसकोर्ट टीचर मोहम्मद मनव्वर और सीमा सिंह को दिया।
प्राचार्य आशुतोष झा ने दोनों बच्चियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि जीवन चुनौतियों का सफ़र है अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार व कर्मठ बने रहने से ही हमारी जीत पक्की होती है। हमें खुशी है कि ग्रामीण अंचलों से निकलकर आए बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है।आपको बता दें कि खेलों के इस महाकुंभ में 17 डीएवी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर खेल व लक्ष्य के प्रति अपने जुनून, उत्साह, संकल्प, धैर्य, अनुशासन, क्षमता एवं ऊर्जा का ब-ख़ूबी प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!