July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिले में पिछले विधानसभा निर्वाचन से इस वर्ष मतदान में हुई बढ़ोतरी,,,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों का मतदाता में दिखा असर…

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले में इस बार पिछले विधानसभा निर्वाचन से मतदान में बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले में मतदान का प्रतिशत 82.35 प्रतिशत था, जो कि इस वर्ष विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करते हुए 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 06-प्रतापपुर(आंशिक) विधानसभा में 83.32 प्रतिशत, 07-रामानुजगंज विधानसभा में 83.51 प्रतिशत तथा 08-सामरी विधानसभा में 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरूक करने वृहद रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया गया। जिसके माध्यम से जिले के मतदाताओं एवं आम नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए, उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
ज्ञात हो कि मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को प्रेरित करने आदर्श, संगवारी, दिव्यांग, युवा मतदान केन्द्रों की व्यवस्था  की गई थी। आदर्श मतदान केन्द्रों में जिले के ऐतिहासिक स्थलों, जलप्रपातों पर आधारित आकर्षक मतदान केंद्र बनाए गए थे, जो कि मतदाताओं के लिए खासा आकर्षण का केन्द्र रहा। मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की लंबी कतारों के रूप में नजर आया। जिले में सभी वर्गों के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!