October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थाचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

संसदीय सचिव चिंतामणी महराज ने लोगो से की मार्मिक अपील,,क्यों विधायक ने ऐसा कहा,,,देखिये पूरी रिपोर्ट…

राजपुर। आज हुए हरीतिमा गेउर माँ पूर्णिमा पार्क में छठ घाट के भूमि पूजन में शामिल हुए सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महराज ने लोगों के समक्ष आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुत ही मार्मिक अपील की है उन्होंने कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम करता है उससे ही गलती होती है जो काम नही करता उससे क्या गलती होगी। विगत 5 वर्षों में मुझसे जो भी भूल गलती हुई है उसे क्षमा कर आने वाले समय में मुझे एक बार मौका देने का प्रयास करें ताकि मेरे से जो भी भूल या गलती हुई हो उसे मैं सुधारने का प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग चलते हैं तभी उन्हें ठेस लगती है जो कुर्सी में बैठे रहते हैं उन्हें ठेस कभी नही लगती। मैंने काम करने का प्रयास किया है मुझसे भूल या गलती हुई होगी ये आप लोग के सामने हैं आप लोग आकलन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मेरा नाम केवल चिंतामणी था पर आप लोगो ने विधायक चिंतामणी नाम देने का काम किया है। विधायक के रूप में आप लोगो ने मेरा नामकरण किए है।आप लोग ही मेरे मालिक है। मैंने जो भी किया हो सकता है उसमें गलत कुछ भी हुई हो व्यक्ति को अपना गलती दिखता नहीं है।मेरे से जो भी गलती या भूल चुक हुआ हो आप उसे आपने दिल के एक कोने में रखकर यदि आपको लगता है कि मैने कुछ काम किया है तो मुझे एक बार फिर मौका दीजिएगा मैं उस भूल को सुधार कर मैं सदैव आपके कामो के लिए तटस्थ रहूँगा।

देखें विधायक का वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!