October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
गैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण…

बलरामपुर।/ विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एक्का के निर्देशन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजनैतिक दलों की बैठक लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। सभी राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाता है। साथ ही निर्वाचन संबंधित सभी बातों को विस्तार से समझाया गया। आचार संहिता लगने के पश्चात् होने वाली कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान आमसभा, रैली, वाहन अनुमति, रोड शो, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रत्याशियों के प्रचार हेतु मीडिया निगरानी प्रमाणन समिति से अनुमति लेने की प्रक्रिया की जानकारी, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया के प्रयोग तथा पोस्टर एवं बैनरों के प्रकाशन, सभी दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के दौरान, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का निर्वाचन कार्यों में सावधानी पूर्वक प्रयोग के संबंध में समझाया गया, एवं विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही प्रतिनिधियों को प्रत्येक पोस्टर बैनर में प्रकाशक एवं मुद्रक की जानकारी के संबंध में भी बताया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों द्वारा अपने निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!