October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों रुपयें के भूमि पूजन कर दी सौगात…

मोहन लहरे/सारंगढ़।  विधानसभा में चुनाव के पूर्व विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होकर क्षेत्र वासियों को सौगात दे रही है। एक तरह से देखा जाए तो सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत विकास कार्यों की झड़ी लगातार लग रही है और विभिन्न निर्माण कार्य के भूमि पूजन और लोकार्पण लगातार जारी है।इसी कड़ी में ग्राम खम्हारडीह में 1.50 लाख के रंगमंच निर्माण व 10 लाख के सी0सी0रोड निर्माण व खैर झिठी में सत्संग आश्रम के अहाता निर्माण 7 लाख साथ ही मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में अहाता उद्घाटन 10लाख,नरगिखोल रोड़ में 10लाख पुलिया निर्माण,भट्टी तालाब में 10 पचरी निर्माण,मंदिर परिसर में 10 लाख के सीसी रोड निर्माण,मन्दिर परिसर में 5 लाख का सामुदायिक  भूमि पूजन कर सौगात दिए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसी राधे लाल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े जिला युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राजकमल अग्रवाल विक्की पटेल सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामई उपस्थिति में भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक उत्तरी जांगड़े का आत्मिय स्वागत किया तत्पश्चात विधायक ने कुदाली चलाकर समस्त निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज मां विंध्यवासिनी मंदिर कनक बीरा में सामुदायिक भवन निर्माण की भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को सौगात दिए इस अवसर पर माता रानी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद लिए और विधिवत भूमि पूजन कर उपस्थित ग्राम वासियों व संचालन समिति को संबोधित करते हुए सामुदायिक भवन के लिए बधाई व शुभकामना दिए और राज्य सरकार की योजनाओं को बताते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने आह्वान किये। मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन बनने से निश्चित ही मंदिर में आने जाने वाले भक्त जनों को सुविधा होगी जो खुशी की बात है आगे सभी से आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने निवेदन किये साथ में समस्त कांग्रेस के साथीगण एवं मंदिर संचालन समिति व ग्रामवासी उपस्थित रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!