November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

भटगांव संसदीय सचिव ने की राजपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात,,,जाना सामरी का चुनावी समीकरण…

राजपुर। करीब एक वर्ष पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के बाद भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाया जा रहा है। 07 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है जहाँ प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर में इस कार्यक्रम हेतु भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को जिम्मेदारी दी गई है। अपने कार्यक्रम के के दौरान संसदीय सचिव ने राजपुर सर्किट हाउस में में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एक वर्ष पूर्व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जिसे आज लगभग 1 वर्ष पूर्ण हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का वर्षगांठ मनाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर जिले में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम प्रभारी भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को बनाया गया है। भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े अपने इस कार्यक्रम में जाने के दौरान राजपुर सर्किट हाउस में रुके व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा के चुनावी समीकरण को भी कार्यकर्ताओं से समझने की कोशिश की। इसके बाद वे बलरामपुर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान बलरामपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी लालसाय मिंज सुरेश सोनी बृजेश यादव रुपेश यादव राजेंद्र भगत अभय सिंह राजपूर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के कर सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!