September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीति

पुलिस ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने लाई जा रही अवैध शराब सहित वाहन को किया जप्त,,,चार आरोपी हुए गिरफ्तार…

बलरामपुर। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मध्य प्रदेश की ओर से एक सफेद रंग की टाटा सूमो गोल्ड वाहन क्रमांक सीजी 15 डीए 2780 में अवैध अंगेजी शराब मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में लोड़ कर छत्तीसगढ़ में बिक्री कर खपाने न रहे वाहन को पकड़ा है।


      चौकी प्रभारी बलंगी को मुखबिर से सुचना पर एम.पी. बार्डर पर पता चला कि उक्त वाहन गांव के रास्ते से कमलपुर चौक पर निकलने की संभावना है। मिली सूचना के आधार पर वाड्रफनगर की ओर जाने वाले संभावित रास्ते पर अवैध परिवहन करते हुए वाहन को रोकने हेतु घेरा बंदी किया गया। ग्राम तोरफा प्राथमिक शाला के पास घेरा बंदी कर रोककर उक्त वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम दिनेश कुशवाहा, ड्रायवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम राजेश प्रजापति व बीच वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम ओमप्रकाश काशी बताया। विधिवत् वाहन को चेक करने पर वाहन में 15 पेटी अंग्रेजी गोवा विस्की शराब बरामद किया गया जिसके संबंध में चारों व्यक्तियों को वैध दस्तोवज अथवा लायसेंस प्रस्तुत नही करने पर आबकारी एक्ट कार्यवाही की है।इस दौरान अंग्रेजी शराब गोवा विस्की मध्य प्रदेश राज्य निर्मित 15 पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 नग शीशी प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल रखा हुआ था। ड्रायवर के द्वारा वाहन उबड खाबड़ रास्ते तेजी से चलाने पर वाहन में रखे अवैध शराब की 15 पेटी में से 06 पेटी का कुल 18 नग शीशी फुटा हुआ था। पुलिस ने अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 131.760 लीटर किमती 80,520 (अस्सी हजार पांच सौ बीस) रूपये आरोपियों के पास से बरामद किया है।पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में उपयोग किया गया वाहन क्रमांक सीजी 15 डीए 2780 टाटा सूमो गोल्ड किमती लगभग 5,00,000 (पांच लाख) रुपये को जप्त कर लिया है। बलंगी पुलिस ने राजेश कुमार प्रजापति पिता लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति उम्र 26 साल निवासी महेवा चौकी वाड्रफनगर, दिनेश कुशवाहा पिता रामनारायण कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी सोनहत थाना रघुनाथनगर, ओमप्रकाश काशी पिता श्यामचरण काशी उम्र 28 साल निवासी सरना थाना रघुनाथनगर एवं रामजनक यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 36 साल निवासी सरना थाना रघुनाथनगर के विरुद्ध धारा 34 (1) क. 34 (2) 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!