November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/मोहन लहरे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तर में हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल अंतर्गत सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में दो दिवसीय खेल का आयोजन किया गया था। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए तत्पश्चात संबोधन हुआ।


    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजित कराए जा रहे हैं जो खुशी की बात है।आज छत्तीसगढ़ में लगातार छत्तीसगढ़ के खेल एवं परंपराओं को बढ़ाने हमारे प्रदेश के मुखिया ने पहल की है जिसमें सभी वर्ग भाग ले रहे हैं जिस खेल को हम सब भूल गए थे उसे अब सब जान रहे हैं इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार लगातार सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इतनी बड़ी संख्या में आप सब खेल में भाग लेने पहुंचे और खेल को सफल बनाएं सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं इसी तरह खेल कर जिला से राज्य स्तर में माता-पिता एवं हमारे जिले का नाम रोशन करें मैं यही कामना करती हूं।  मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने विजेता खिलाड़ियों, आयोजकों, राजीव युवा मितान क्लब के प्रभारी सदस्यों, जोन प्रभारियों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं व्यवस्था से जुड़े फार्मासिस्ट एवं अन्य अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरषोत्तम साहू, जिला पंचायत रायगढ़ की सभापति अनिका विनोद भारद्वाज, नगरपालिका सारंगढ़ की अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जनपद पंचायत की अध्यक्ष मंजू मालाकार, गोल्डी नायक, विष्णु चन्द्रा, राजीव युवा मितान क्लब के प्रभारी महेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!