25 वर्षों से जनपद सदस्य रहे लालसाय मिंज ने पेश की विधायक की दावेदारी,,,भारी जनसैलाब के बीच सौंपा आवेदन…

राजपुर। सामरी विधानसभा में 2023 के चुनाव में प्रत्याशियों के लंबी फेहरिस्त है।एक तरफ वर्तमान विधायक चिन्तामणी महराज ने आगामी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है तो वही दूसरे तरफ कुसमी से लेकर शंकरगढ़ व राजपुर में भी विधायक के दावेदारों की लाइन लगी है।पिछले दिनों वर्तमान विधायक के आवेदन के बाद मंगलवार को राजपुर के जानेमाने जनप्रतिनिधि व लगातार अपने क्षेत्र से 25 वर्षों तक जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य रह चुके लालसाय मिंज ने राजपुर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समक्ष अपनी विधायक की दावेदारी के लिए आवेदन पेश किया है।सामरी विधानसभा के लिए अब तक 33 लोगो ने अपना आवेदन जमा किया है जिसमे 27 आवेदन राजपुर में जमा की गई है।

2023 का चुनाव नजदीक है और ऐसे में पार्टी में विधानसभा में चुनाव लड़ने विधायक के लिए टिकट माँगने के लिए होड़ सी लगी हुई है।कांग्रेस में आवेदन जमा करने की आज अंतिम दिन था।ऐसे में क्षेत्र के जानेमाने नेता लालसाय मिंज ने भी भारी लाव लश्कर व ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ अपनी दावेदारी पेश की है।क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ रखने वाले लालसाय मिंज को क्षेत्र की जनताओं का भी काफी समर्थन मिला। सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली कर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंपा है।लालसाय मिंज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहले तो माँ महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके पश्चात रैली निकालकर नगर के ग्राम देवता दरहा बाबा में पूजा अर्चना कर पूरे नगर भ्रमण में पश्चात कांग्रेस कार्यालय पहुँचे एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह को सामरी विधानसभा में विधायक के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन सौंपा। इस दौरान उनके समर्थकों में काफी जोश दिखा जिन्होंने लगातार नारे बाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय में जाकर रैली समाप्त किया।आवेदन सौंपने के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता डॉ बी एन द्विवेदी सुरेश सोनी पुरन चंद जायसवाल नीरज तिवारी प्रमोद ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन व कई महिलाएं भी शामिल रहे।अब देखना यह होगा कि टिकट की दौड़ में कौन आगे रहते हैं और सामरी विधानसभा में विधायक की टिकट किसे नसीब होती है।

लालसाय मिंज की राजनीतिक सफर :-
वर्ष 1991 से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर शुरू करते हुए युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रहे। जिसके बाद उन्होंने संगठक ब्लाक सेवादल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपनी सेवा लगभग 10 वर्षों तक संगठन के विभिन्न पदों पर रह कर दी। वर्ष 1994 में पहली बार जनपद सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत हासिल की जिसके बाद वे लगातार जीत हासिल करते रहे वे कभी पीछे मुड़कर नही देखा उन्हें हर चुनाव में जीत हासिल हुई। वर्ष 1999 में पुनः जनपद सदस्य बने,उसके बाद 2004 मे पुनः जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद वे जनपद अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए। 2009 व 2014 में पुनः जनपद सदस्य निर्वाचित हुए। इस तरह वे लगातार 25 वर्षों तक राजनीतिक सफर करते हुए पाँच बार जनपद सदस्य रहे।इसके बाद वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी पत्नि अनिता लालसाय मिंज को जिला पंचायत सदस्य के रूप में लड़ाया जहाँ उन्होंने जीत हासिल की। वर्ष 2013 में जिला सहकारी बैंक के सदस्य निर्वाचित हुए,वर्ष 2017 में जिला लघु वनोपज सहकारी समिति में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए। वर्ष 2022 में जिला लघु वनोपज सहकारी समिति बलरामपुर में निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। इन्होंने वर्ष 2009 में एनसीपी के कांग्रेस से गठबंधन में वे एनसीपी के टिकट से सामरी विधानसभा में विधायक का भी चुनाव लड़ चुके हैं।
देखें वीडियो



