October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विधायक समरी लाल ने ली सामरी भाजपा पदाधिकारियों की फीडबैक,,,कहा इस चुनाव जनउपयोगी व जनहितैषी मेनिफेस्टो लेकर आएगी भाजपा…

राजपुर। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने बैठके करना प्रारंभ कर दिए हैं।चुनाव के मद्देनजर राजपुर के अग्रसेन भवन में अपने आठ दिवसीय प्रवास पर पहुँचे झारखण्ड के कांके विधानसभा के भाजपा विधायक समरी लाल ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।
   वर्ष 2023 के चुनाव को महज 3 महीने से भी कम बचे हुए हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक ले रहे हैं। इस कड़ी में आठ दिवसीय प्रवास पर पहुंचे झारखण्ड के कांके विधानसभा के विधायक समरी लाल ने भाजपा पदाधिकारियों की फीडबैक लेने बैठक ली। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस चुनाव में पार्टी एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता को जो धोखा मिला है जनता सब देख रही है। भाजपा इस चुनाव में अपनी जनउपयोगी कार्यक्रम लाएगा और पार्टी अपनी जनहितैषी मेनिफेस्टो लेकर आएगी उसी उद्देश्य को लेकर हम यहां चुनाव रणनीति बना रहे हैं और उसे लेकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने पार्टी में हो रहे गुटबाजी के संबंध में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता नेता है जिनको कमान दी जाती है और जिनके कंधों पर जिम्मेदारी दी जाती है वह नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि पहले 15 साल जो रमन की सरकार थी उनके द्वारा किए गए काम एवं केंद्र की जनकल्याणकारी किए गए कार्य यह हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो हो रहा है वह एक तथ्य है इन सारी चीजों को लेकर हम इस चुनाव में उतरेंगे और बताएंगे कि हमने क्या काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित में लोक कल्याणकारी योजना का और इन कांग्रेस के जो लोग हैं इन लोगों से मुक्ति दिलाने यही हमारा मेनिफेस्टो में होगा और जनता भी यही चाह रही है।


   इस दौरान विधानसभा प्रभारी अम्बिकेश केशरी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा उद्धेशरी पैकरा संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल मुन्ना लाल चौधरी अनिल दुबे अनिल तिवारी जनमजेय सिंह शिवनाथ जायसवाल शुभम सोनी उदय यादव विनय भगत मनोज बंसल संतोष पांडे आशीष केशरी राजेश अग्रवाल प्रशांत सिंह राजपूत रत्नाम्बर मिश्रा गौरव उपाध्याय राजेश यादव आर्यन जायसवाल आशीष सोनी सहित सामरी विधानसभा भाजपा कोर ग्रुप एवं कार्यकर्ता एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!