कुसमी के राजेंद्र भगत ने की विधायक की दावेदारी,,,ब्लाक कांग्रेस कमेटी को सौंपी अपनी आवेदन…

राजपुर/कुसमी। कांग्रेस पार्टी द्वारा सामरी विधानसभा में 2023 के चुनाव में प्रत्याशियों के लिए आवेदन लिए जा रहे है। विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस में लगभग दर्जन भर से ज्यादा उम्मीदवारों ने ब्लाक अध्यक्ष में समक्ष अपना अपना आवेदन प्रस्तुत किया है।इस कड़ी में कुसमी के समाज सेवी व ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
2023 का चुनाव नजदीक है और ऐसे में हर पार्टी में विधानसभा में चुनाव लड़ने विधायक के लिए टिकट माँगने के लिए होड़ सी लगी हुई है।कांग्रेस में प्रत्याशियों का आवेदन देने का सिलसिला जारी है।अभी कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।कांग्रेस में भी विधायक के टिकट के लिए आवेदन 17 अगस्त से 22 अगस्त तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जमा किए जा रहे हैं।सामरी विधानसभा में विधायक के लिए वर्तमान विधायक व संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज सहित लगभग दर्जन भर से अधिक दावेदारों ने अपना अपना दावेदारी प्रस्तुत की है।सोमवार को कुसमी के समाज सेवी व ब्लाक कांग्रेस कुसमी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत ने भी सामरी विधानसभा में विधायक हेतु राजपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है।अब देखना यह होगा कि टिकट की दौड़ में कौन आगे रहते हैं और सामरी विधानसभा में विधायक की टिकट किसे नसीब होती है।



