July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

खाट पर मरीज को ढोने की जानकारी लगते ही ट्रैक्टर से विधायक पहुँचे नवकी के आमाडाँड़,,,सड़क में श्रमदान कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ…

राजपुर। आजादी के 75 साल बाद भी बलरामपुर जिले में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने विकास के सारे दावों की पोल खोल दी। ग्राम पंचायत नवकी के आमाडाँड़ में एक मरीज को ग्रामीणों ने खाट में ढोकर इलाज के लिए ले जाया गया।जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को खबर लगते ही आनन फानन में तत्काल मौके पर पहुँचे और मरीज को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु भेजवाया गया।इस बात की जानकारी जब सामरी विधायक को लगी तो उन्होंने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ट्रेक्टर से नवकी गाँव के आमाडाँड़ पहुँचे।


      मामला है ब्लॉक मुख्यालय राजपुर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत नवकी के आमाडाँड़ की जहाँ की मुख्य सड़क से अंदर जाने वाली सड़क बेहद दयनीय स्थिति में है यहाँ पहुँचने के लिए दो रास्ते हैं एक मे पुल नही होने से जहाँ बारिश में पूरी तरह बंद हो जाती है वहीँ दूसरी सड़क भी कीचड़ की वजह से वाहनों का आना जाना बंद हो जाता है। बारिश के मौसम में आलम यह है कि यहां पैदल चलना भी काफी मुश्किल है।शनिवार को ग्रामीणों ने एक मरीज को खाट में ढोकर इलाज कराने ले जाया गया पुरुष जब थक गए तो महिलाओं ने खाट को उठाकर रास्ता तय किया।एम्बुलेंस तो पहुँची पर कीचड़ की वजह से मुख्य मार्ग ही खड़ा रहा मरीज तक एम्बुलेंस पहुँच ही नही पाया जिससे ग्रामीणों में गुस्सा चरम पर था।


    ग्रामीणों की परेशानी और खाट पर मरीज की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और बीएमओ खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने मरीज को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया।
      शनिवार की घटना की जानकारी लगते ही सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज स्वयं रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ट्रेक्टर से नवकी गाँव के आमाडाँड़ पहुँचे और मौके का जायजा लिया।जिसके बाद विधायक स्वयं श्रमदान कर सड़क में मुरम व डस्ट डालकर काम को चालू कराया।विधायक ने वहाँ जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!