October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
खेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान,,,भय मुक्त मतदान करने दिलाया गया शपथ…

गरियाबंद/मनमोहन नेताम। स्वीप कार्यक्रम के तहत देवभोग अनुविभाग में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अर्पिता पाठक के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।15 अगस्त के दिन हाई स्कूल मैदान में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधि,स्कूली छात्र, युवा, पत्रकार दीर्घा, कर्मचारियों ने मिलकर मानव श्रृंखला में मजबूत लोकतंत्र समाहित भारत का नक्शा उकेरा,फिर वोटिंग का सिंबोल भी बनाया।सभी वर्गो को एसडीएम पाठक ने आगामी निर्वाचन पर्व में पारदर्शिता,समावेशी, विवाद रहित एवम भयमूक्त मतदान करने व शुद्ध मतदान सूची निर्माण में सहभागिता लाने शपथ दिलाया।


     मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा है,इस बीच ब्लॉक के विभिन्न जगहों में रैली निकाल कर जागरूकता लाया गया। नए मतदाताओं से नाम जोड़ने की अपील भी किया जा रहा है ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो जाए। एसडीएम पाठक ने आगामी दिनों में होने जा रहे लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने सभी वर्गों  से अपील किया है।


  बदले गए मतदान केंद्र की दी गई जानकरी :-
        आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों का बैठक अपने कार्यलय में आहूत किया था,इस बैठक में राजनीतिक दलों को निर्वाचन से संबंधी विभिन्न जानकारी से अवगत कराया गया,अफसर ने बताया की अब तक 21 मतदान केंद्रों के भवन बदले गए है,कारण बताते हुए कहा की जर्जर व अनुपयोगी हो चुके भवन को ही बदलाव किया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए मिले 5 हजार आवेदनों की भी जानकारी राजनीतिक दलों को दिया गया। एसडीएम ने यह भी कहा की पारदर्शिता लाने की जा रही इस प्रक्रिया में किसी भी दल को आपत्ति हो तो वे निर्धारित फार्म में 31 अगस्त तक बीएलओ को देंगे।जिसका निराकरण उच्चस्तर पर 22 सितंबर तक हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!