July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पुलिस महानिरीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा,,,जवानों का किया हौसला अफजाई…

बलरामपुर। सरगुजा रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ पथरीले रास्तों से होकर थाना सामरी पाठ अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुंदाग पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैं तैनात पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवनो से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किए।
   आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में रूप रेखा तैयार कर रणनीति बनाई।


जवानों का किया हौसला अफजाई :-
   पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचने के पश्चात तैनात जवानों से रूबरू होते हुए बोले कि आपकी लगन मेहनत व आम जनता के लोगों के सेवा भावना बहुत ही प्रेरणादायक है, पुलिस के जवानों पर आमजन का विश्वास कम नहीं होना चाहिए इसी उद्देश्य के साथ हमें साथ मिलकर कार्य करना है, साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य कर रहे हैं, निश्चित ही इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां सहित अन्य कारकों से आप सभी परिचित हैं, भुताही सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होने से हमें निश्चित ही नक्सली गतिविधियों को जीरो टॉरलेंस करने में सक्षम होंगे। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिहिंसा की गतिविधियां कम हुई है और हमने शांति स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने और एक दूसरे की मदद करते हुए उनका हाथ थामें।जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला बलरामपुर में नक्सल उन्मूलन एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है।
      भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्रेश कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी.के.सिंह, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन सहित सीआरपीएफ एवम् जिला बल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!