October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षा

युंका ने किया भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड अभियान की शुरुआत,,,शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं को दूर करने किया जा रहा प्रयास…

राजपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा के ब्लॉक राजपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश है तो भरोसा है अभियान के तहत घर घर जा कर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है एवं शाशन की योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुचाने का काम किया जा रहा है।
     इस अभियान के बारे में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुँच कर शासन की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी देंगे और किसी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों की बात शासन तक पहुचाने का काम करेंगे


   इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा गाँव मे घूम कर लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटा जा रहा है,साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जनता को जानकारी दिया जा रहा है।अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे दूर करने की जानकारी शासन को दी जा रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है। 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।
  अभियान के शुरुआत के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष बलरामपुर रूपेश यादव, अभय सोनी, प्रयाग यादव,पंकज ठाकुर,अभिजीत भारती, राजा अंसारी, उगेश यादव, बीरेंद्र सहित युवा कांग्रेस के कार्यकता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!