July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
गैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक व जिला पंचायत सीईओ ने मतदाताओं को जागरूक करने निकली सायकल रैली,,,दिया मतदान करने का संदेश…

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में आज 02 अगस्त 2023 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सायकल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, एसडीएम अमित श्रीवास्तव एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।


मतदाता जागरूकता रैली प्रातः 07 बजे पुराना बस स्टैण्ड से प्रारंभ की गई जो अस्पताल चौक होते हुए शहीद पार्क चांदो चौक पर समाप्त हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एक्का ने शहीद पार्क में उपस्थित बच्चों, जिनकी उम्र अक्टूबर में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उन सभी को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को कहा। साथ ही कलेक्टर ने वहां उपस्थित सभी लोगों को मतदान अवश्य करने का शपथ भी दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। इसलिए आप अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदार और मित्रों सभी को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) की नोडल अधिकारी रेना जमील ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों से छोड़हूं बूता काम-करहूं पहले मतदान थीम का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि वे अपने अभिभावक, रिश्तेदारों तथा सभी परिचितों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान करने के लिए ध्यान आकर्षित करें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाल कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!