October 3, 2026 |

BREAKING NEWS

नशे में वाहन दौड़ाने वालों पर बलरामपुर पुलिस सख्त,9 माह में 1001 चालकों से 1.13 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूलादिव्यांगता को मात देकर 16 हजार किमी की साइकिल यात्रा, कलेक्टर व एसपी ने वासु राइडर को किया सम्मानितसर्व ब्राह्मण समाज ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में किया वस्त्र वितरण व सहभोजबलरामपुर में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन,मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधानकलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायता
गैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न,,,एनजीटी में निर्देशों के अनुसार होगा ठोस अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं घरेलू दूषित जल प्रबंधन के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन हेतु एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन हेतु टास्क फोर्स का गठन,ठोस अपशिष्ट के अपवहन तथा जनजागरण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई।


बैठक के प्रमुख एजेंडा में नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर अपशिष्टों पदार्थों के संग्रहण एवं परिवहन के संबंध में अद्यतन व्यवस्था की जानकारी, अपशिष्टों के एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं कम्पोस्टिंग शेड, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग, ई-वेस्ट के संग्रहण एवं रिसायकलिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लैण्ड फिल साईट, नगरीय निकाय क्षेत्र से उत्पन्न निर्माण एवं विध्वंस, निकाय जनित द्रव अपशिष्टों के उपचार, नगरीय ठोस अपशिष्टों के संबंध में शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों जिनमें स्थानीय ईको क्लब भी हैं, के माध्यम से जनजागरण कार्यक्रम संचालित करने, ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम, नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में दिए गए निर्देशानुसार क्रियान्वयन समिति पर संक्षेप में चर्चा की गई। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित बिंदुओं पर प्रतिवेदन बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नगरपालिका अधिकारियों से नगरीय निकायों को साफ-सुथरा तथा दुकानों को व्यवस्थित रखने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय, पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पी.एच. रबड़े, विधिक अधिकारी श्रीमती श्रुति दुबे, सहायक संचालक शिक्षा सहित समस्त सीएमओ नगर पंचायत उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!