हाथी ने गिराया घर का दीवार,,दबने से एक ग्रामीण की मौत,,,जँगली हाथी के आतंक से ग्रामीण दहशत में…

बलरामपुर। बलरामपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीती रात जंगली हाथियों ने घर का दीवाल तोड़ा जिससे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।

दरअसल बलरामपुर जिले रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हाथी डेरा डाले हुए है। इससे रामपुर सहित अन्य गांव में हाथी का भय व्याप्त है। हाथी भोजन की तलाश में गांव में घुस कर चार घरो को निशाना बनाया है। देर रात हाथी ने ग्रामीण का घर थोड़ा जिससे दीवाल में दबने से एक ग्रामीण घायल हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर 108 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज लाया गया जहां इलाज के दौरान ग्रामीण ईश्वर चंद की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वही वनपरिक्षेञ रेंजर ने बताया कि, एक हाथी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है, वन विभाग इस पर नजर बनाए हुए हैं। पीड़ित को तत्काल मदद के लिए 25000 की राशि दे दी गयी है।अब सवाल ये उठता है कि जानकारी होते हुए भी वन विभाग ठोस कदम उठाने में नाकाम हो रही है, जिसका खामियाजा आमजनों को उठाना पड़ रहा है।


