September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़सरगुजा

मैनपाट के तराई क्षेत्र राजापुर के नवीन आत्मानंद स्कूल के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अमरजीत,बोले आत्मानंद विद्यालय के जरिए बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा।

सरगुजा:- सूबे के खाद्य मंत्री और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत आज मैनपाट ब्लॉक के तराई क्षेत्र राजापुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए,वहीं इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत के साथ सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार,सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर और सरगुजा डीईओ संजय गुहे सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यही मंशा है इसलिए पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय शुरू किए गए हैं जिससे दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त हो रहा है और बच्चे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो रहे हैं,वहीं इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने स्कूल में अतिरिक्त कक्ष,राजापुर में कन्या छात्रावास,सांस्कृतिक मंच के लिए पांच लाख रूपये राशि देने की घोषणा की और उन्होंने शेड निर्माण और ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।



वहीं इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भी बच्चों को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है और बच्चो को बेहतर शिक्षा मिलने से प्रदेश और देश का भविष्य संवरेगा,वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल इसी दिशा में सशक्त पहल है,वहीं इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और स्कूली किताबों का भी वितरण किया गया।



वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के प्राचार्य रमेश यागिक ने बताया कि यहां इस विद्यालय के जरिए बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रहीं है,वहीं बच्चों को पढ़ाई के साथ उनका पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!