
सरगुजा:- पिछले एक सप्ताह से सरगुजा के मैनपाट और रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कापू रेंज की सीमा पर डटे 10 से ज्यादा हाथियों के दल का उत्पात दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है,,,आपको बता दे कि 07 से ज्यादा गांव के रिहायशी इलाकों में शाम होने के बाद जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिल रहा है जहां ग्रामीणों के रिहायशी इलाकों में घुसकर जंगली हाथियों का दल भोजन की तलाश में ग्रामीणों के मकानों को तोड़कर उनके घर में रखें अनाज को चट कर जा रहा है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और ग्रामीण दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हो रहें है।

वहीं मैनपाट में गज उत्पात की समस्या को बढ़ता देख सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया है,सरगुजा कलेक्टर ने गज उत्पात की समस्या को लेकर सरगुजा डीएफओ सहित राजस्व विभाग की टीम को यह निर्देश जारी किया है कि उनकी टीम गज उत्पात वाले इलाकों में जाकर इससे प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानेंगे और उनके टूटे हुए मकानों का मुआवजा प्रकरण जल्द तैयार करेंगे जिससे ग्रामीणों को राहत होगी,वहीं कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि हाथियों की आमदगी के बाद ग्रामीणों को रात में सुरक्षित जगहों में शिफ्ट किया जाएगा और हाथियों की निगरानी करने के लिए फॉरेस्ट विभाग को निर्देशित किया गया है ताकि जब हाथी गांव की ओर आएं तो ग्रामीणों को सतर्क किया जा सकें।



