November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराज

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित गेयूर नदी पर करीब 40 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हुआ छठ घाट अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु और व्रती पहुंचते हैं, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद घाट की तकनीकी खामियों ने लोगों की मुश्किलें कम करने के बजाय और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग द्वारा कराए गए इस निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और अधिकारियों की मनमानी के सीधे आरोप लग रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अनुविभाग स्तर के आला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। घाट की बदहाल स्थिति और निर्माण की खराब गुणवत्ता को देखकर सांसद ने अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी जाहिर की।

मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि विभाग ने जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर केवल कागजी ड्राइंग-डिजाइन के आधार पर निर्माण करा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय आयोजन समिति के लोगों को भी निर्माण के दौरान इस पर सक्रिय निगरानी रखनी चाहिए थी। इसके साथ ही सांसद ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि उन्हें भी निर्माण कार्य चलने के दौरान पहले ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए था।

लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी घाट का इस कदर बदहाल होना सीधे तौर पर शासकीय धन के दुरुपयोग और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है। जिस घाट को छठ व्रतियों की सहूलियत के लिए बनाया गया था, वही अब पर्व से ऐन पहले श्रद्धालुओं के लिए असुविधा और खतरे का सबब बन चुका है।

सांसद के कड़े तेवर के बाद अब स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि RES विभाग के दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर क्या कार्रवाई होती है और महापर्व से पहले घाट की खामियों को कब तक दुरुस्त किया जाता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!