October 4, 2026 |

BREAKING NEWS

घर की बाड़ी में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे,बरियों पुलिस की दबिश में 112 नग बरामद,आरोपी गिरफ्तारदिव्यांगता को मात देकर 16,000 किमी साइकिल चला चुके वासु राइडर का राजपुर में भव्य स्वागतनशे में वाहन दौड़ाने वालों पर बलरामपुर पुलिस सख्त,9 माह में 1001 चालकों से 1.13 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूलादिव्यांगता को मात देकर 16 हजार किमी की साइकिल यात्रा, कलेक्टर व एसपी ने वासु राइडर को किया सम्मानितसर्व ब्राह्मण समाज ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में किया वस्त्र वितरण व सहभोजबलरामपुर में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन,मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधानकलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

दिव्यांगता को मात देकर 16 हजार किमी की साइकिल यात्रा, कलेक्टर व एसपी ने वासु राइडर को किया सम्मानित

बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर देशव्यापी साइकिल यात्रा पर निकले आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी वासु राइडर का आज बलरामपुर पहुँचने पर सम्मान किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने उन्हें प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कार्य की सराहना की।


हाथ और पैर से 55 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद श्री वासु ने 2 जून 2025 को तिरंगे के साथ यह यात्रा प्रारंभ की थी और अब तक लगभग 16 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। “Stop Pollution, Save Earth” के संदेश के साथ वे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के सभी 75 जिलों सहित नेपाल तक पहुँच चुके हैं।

यात्रा के दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन से संवाद कर लोगों, विशेषकर युवाओं को छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने तथा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा वर्ष 2028 में पूर्ण होने की संभावना है।


कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि श्री वासु का अदम्य साहस और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को नशामुक्त बनाने की दिशा में उनकी यह अभिनव पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने श्री वासु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!