October 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिक

बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में वृद्धजनों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने लगभग 250 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके त्याग और जीवन के अनुभवों से नई पीढ़ियों का निर्माण होता है। उनका आदर-सत्कार और सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जिले का सतत विकास बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संभव है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

कलेक्टर ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में जल्द ही ‘विशेष वृद्धजन क्लिनिक’ की शुरुआत की जाएगी। इस क्लिनिक में वरिष्ठ नागरिकों के पंजीयन से लेकर जांच और उपचार तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी बुजुर्ग को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सेहत के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

खेलों के जरिए बुजुर्गों ने ताजा कीं बचपन की यादें

​समारोह का मुख्य आकर्षण वृद्धजनों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताएं रहीं। बुजुर्गों ने रिंग टॉस, बॉल थ्रो, बैलून गेम और रिंग कैच जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने बचपन की यादें ताजा कीं। खेल के दौरान बुजुर्गों के ठहाकों और उत्साह ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस दौरान सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

​कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!