July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर। कार्यालय प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, बलरामपुर द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित महावीरगंज, कुसमी, बसंतपुर, बासेन एवं डिण्डो में प्रबंधक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


आवेदन भरने के लिए आवेदक को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से संबंधित हो तथा वर्ष 2022 से 2026 के बीच न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण किया हो।
भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट इंसतंउचनतण्हवअण्पद का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!