June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

डीएवी पतरातु में मनाया गया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,निरोग रहने का उत्तम माध्यम है योग – प्राचार्य झाऐतिहासिक,आध्यात्मिक और सामाजिक स्थल सहित पूरे जिले में योग का संदेश,डीपाडीह,बाबा बछराज कुंवर धाम और वृद्धाश्रम में विशेष आयोजनअवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्तसड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार
BalrampurBussinesscrimejashpurJoblifestyle

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्त

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मितगई एवं पिपरौल स्थित सेंदूर नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहनों को जब्त किया।
        खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी ने बताया कि खनिज अमला द्वारा की गई इस कार्यवाही के दौरान ग्राम मितगई से 4 और ग्राम पिपरौल से 2 गाड़ी अवैध परिवहन करते पाया गया जिस पर जब्त वाहनों को पुलिस चौकी विजयनगर एवं तातापानी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है और जब्त किए गए सभी वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।खनिज अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!