June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
AmbikapurBussinesscrimeEducationHelthjashpurJoblifestylepatthalganvSurguja

संभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्त

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता।चार लाख रुपये की नशीले इंजेक्शन के साथ सप्लायर मोशीम अंसारी गिरफ्तार।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 15/6/2026 को जिस आरोपी वाहिद अंसारी के कब्जे से 200 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर जेल दाखिल किया गया था। उसने अपने इकबालिया बयान में बताया कि उसने वह माल इमलीपारा अंबिकापुर में स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने दुकान चला रहे मोशीम अंसारी से खरीद कर लाया था।उसके बयान पर कल दिनांक 15/6/26 को ही दोपहर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शमशुदोहा हॉस्पिटल के सामने मोशीम अंसारी के दुकान में छापा मारा। मोशीम अंसारी दुकान में मौजूद मिला,उसके दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे सफेद रंग के झोले से 200 नग REXOGESIC INJECTION तथा 200 नग AVIL INJECTION बरामद कर जब्त किया गया। जब्त नशीले इंजेक्शन का बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपए है।

आरोपी मौशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल भेज दिया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अब तक संभागीय आबकारी उड़नदस्तां सरगुजा की टीम नशीली दवाइयों के विरुद्ध पिछले एक साल में पचास से ज्यादा प्रकरण कायम कर चुकी हैं फिर भी लोग नशीली दवाइयां बेचने से परहेज नहीं कर रहे हैं जिसके कारण ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओमप्रकाश गुप्ता एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!