November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

आमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंडप लगाने के दौरान गिरा बिजली का पोल,,,हादसे में छः वर्षीय मासूम की मौत…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहीपारा) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में 6 वर्षीय मासूम तुषार की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में एक शादी समारोह के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी मंडप का पोल बिजली के तार में गिर गया जिससे बिजली की पोल टूटकर गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया।

        जानकारी के अनुसार मनोहर नामक व्यक्ति के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसके लिए मंडप खड़ा किया गया था। मंडप के एक खुटे को पास ही स्थित बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उस समय पास में खेल रहा तुषार पिता मैनेजर, निवासी ग्राम चौरा, खंभे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

        घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।

         बताया जा रहा है कि तुषार का परिवार खोखनिया में उसके ससुराल पक्ष के यहां रह रहा था वह उस परिवार में इकलौता लड़का था। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी तथा पैर भी टूट गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में गम के साथ आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!