September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में निकली रामजानकी व हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा,,,भारी संख्या में रामभक्त हुए शामिल…

राजपुर। बलरामपुर जिले राजपुर में नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर नगर में रामजानकी एवँ हनुमानजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने जमकर जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए डीजे के धुन पर थिरके।

     बलरामपुर जिले राजपुर में रामनवमी के अवसर पर नगर में रामजानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर महुआपारा होकर वार्ड क्रमांक 06 में स्थित हनुमान मंदिर होते हुए नगर भ्रमण पश्चात मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने जमकर जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए उत्साह पूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए।इस दौरान पूरे विधिविधान में साथ रामजानकी एवँ हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ रामजानकी एवँ हनुमानजी को रथ पर लेकर डीजे एवँ ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए इस भव्य शोभायात्रा को सम्पन्न किया गया। शोभायात्रा के दौरान किसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था रखी गई थी।शोभायात्रा के दौरान नगर के महिलाएं पुरुषों सहित युवा एवँ बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहे।शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था श्रीराम समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान नगर को भगवा झंडे से सजाया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!