September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस देख वाहन छोड़कर भाग रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा,,,104 लीटर अवैध शराब जप्त…

बलरामपुर। गढ़वा से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री करने खुरई के रास्ते होते हुए बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर की ओर जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

     पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 फरवरी 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा झारखंड का अभिमन्यु गुप्ता अपने एक साथी प्रभात कुमार गुप्ता के साथ एक सफेद रंग टाटा टैगोर गढ़वा से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री करने खुरई के रास्ते होते हुए बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर की ओर जा रहा है।सूचना पर पुलिस ने रास्ते पर घेराबंदी किया। घेरा बंदी के कुछ समय पश्चात ग्राम ढोल गढ़वा झारखंड की ओर से एक सफेद का कार आते दिखाई दी जिसे हाथ देखकर रुकवाया गया तो चालक ने पुलिस को देखकर अपने साथी के साथ कार छोड़कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के अंदर अंदर 8 पेटी ब्लेंडर प्राइस चार पेटी( 186 पाव) रॉयल स्टेज कुल करीब 104 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती 146820 एवं टाटा टैगोर कर कीमती 4 लख रुपए करीब 104 लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों अभिमन्यु गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 थाना चिनिया जिला गढ़वा झारखंड एवँ प्रभात कुमार गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 23 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 थाना चिनिया जिला गढ़वा झारखंड को आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!