September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

देर रात तक खुली रही राजपुर न्यायालय,,एसडीएम सहित तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल,,,कांग्रेस ने की दस सदस्यीय जाँच टीम का गठन…

राजपुर/कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण डहरिया पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि अवैध उत्खनन की कार्रवाई के नाम पर पहुंचे अधिकारी ने ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।पुलिस ने देर रात एसडीएम करुण डहरिया सहित तीन अन्य लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    सोमवार को कुसमी क्षेत्र में हुए घटना क्रम के बाद आज भी कुसमी में तनाव की स्थिति बनी है। पुर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य कांग्रेसी नेता कुसमी में पहुँचे हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जिसमें कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सहित विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह मंजीत कुमार यादव एवँ सुदीप यादव के खिलाफ धारा 103(1),115(2) एवँ 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

देर रात तक राजपुर न्यायालय में रहा गहमागहमी :-

     राजपुर व्यवहार न्यायालय के अपने निर्धारित समय से बंद होने के बाद पुनः देर रात को खोला गया जहाँ लगभग दस बजे चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु लाया गया।पुलिस ने देर रात लगभग 10 बजे चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।न्यायालय से रिमांड प्राप्त होने के बाद लगभग 11:30 बजे सभी आरोपियों को स्कार्पियो वाहन से रामानुजगंज जेल भेजा गया।इस दौरान पूरे न्यायालय परिसर में पुलिस अधिकारियों सहित जिले के अन्य एसडीएम एवँ कुसमी के स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

कांग्रेस ने की अपनी दस सदस्यीय जाँच टीम का गठन :-

         बलरामपुर जिले के कुमसी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हंसपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के आतंक एवं मारपीट से एक ग्रामीण की हुई मौत एवं दो ग्रामीणों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के संयोजकत्व में दस सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। टीम में पूर्व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम भटगांव पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े अम्बिकापुर के पूर्व महापौर अजय तिर्की  बलरामपुर के पुर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी वर्तमान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह शंकरगढ़ निवासी वरिष्ठ कांग्रेस महेश्वर पैकरा पुर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पैकरा पुर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण सफी अहमद एवँ पूर्व जिलाध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता शामिल हैं।

       दस सदस्यीय टीम द्वारा प्रभावित गाँव मे जाकर मृतक व पीड़ित परिवारों ग्रामवासियों एवँ प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना प्रतिवेदन सौंपेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!