
बलरामपुर,13 फरवरी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड केंद्र के द्वारा प्रदेश में 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लाभ से अवगत कराना है। इसी कड़ी में उपसंभाग राजपुर में 14 फरवरी एवं बलरामपुर में 15 फरवरी को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता ने सभी से पखवाड़ा में शामिल होने की अपील की है।
कार्यपालन अभियंता विद्युत पी. के. अग्रवाल ने जानकारी दी है कि स्मार्ट मीटर लगाने से विद्युत खपत की मासिक, दैनिक एवं प्रत्येक आधे घंटे में की जानकारी पंजीकृत मोबाइल के माध्यम से कहीं भी देखी जा सकती है। जिससे विद्युत की अनावश्यक खपत में कमी कर पैसों की बचत किया जाना संभव होता है। विद्युत रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होने से रीडिंग में गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती। साथ ही स्मार्ट मीटर पूर्णतः निःशुल्क लगाया जा रहा है।



