May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक ने किया तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ,,,जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर सरगुजा ओलंपिक…श्रीमती पैंकरा

बलरामपुर, 10 फरवरी। जिले में खेल संस्कृति को सशक्त करने और ग्रामीण अंचलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ श्रीमती चिंतामणि भगत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
         जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ी जिला स्तर तक पहुँचे हैं, जो 12 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। श्रीमती पैंकरा ने अपने स्कूली जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में उन्होंने भी विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आवश्यक है। खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह््वान किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


       जनपद अध्यक्ष सुश्री चेरवा ने कहा कि जब जिले के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकासखंड एवं जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित ने कहा कि जिले के छह विकासखंडों से विभिन्न विधाओं में चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर तक पहुँचे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। श्री दीक्षित ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक कौशल को विकसित करते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक खेलों में टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने भारतीय खेल प्रतिनिधियों का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही और “खेलेगा बलरामपुर, बढ़ेगा बलरामपुर” के संदेश के साथ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएँ दी।
        इस अवसर पर सहायक संचालक रामपत यादव, खेल अधिकारी श्री मार्कुश कुजूर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में चयनित खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!