November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनसरगुजासीतापुरसुरजपुर

77 वें गणतंत्र दिवस का फाइनल रिहर्सल सम्पन्न,,,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा…

बलरामपुर। जिले में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिसके तैयारी के लिए कार्यक्रम के रूपरेखा के अनुसार पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण हेतु रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रगान के धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया गया।

पुलिस के जवानों एवं स्कूली बच्चों ने पूर्ण गणवेश में मार्च पास्ट किया। परेड के मार्च पास्ट के पश्चात् मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों का परिचय एवं ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया।तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों तथा छत्तीसगढ़ी के विकास गौरव गाथा पर आधारित विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री कटारा ने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।
इस अवसर अपर कलेक्टर आर एस लाल, अभिषेक गुप्ता, सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!