September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बीमारी से तंग आकर पति पत्नी ने आत्महत्या का बनाया प्लान,,पत्नी को मारने के बाद दो मासूम बच्चों का चेहरा देखकर पति का बदला मन,,,पुलिस ने भेजा जेल

राजपुर। बीमारी से तंग आकर पति पत्नी दोनों ने ही आत्महत्या का प्लान बनाया परंतु जब पति ने अपने पत्नी की गला दबाकर मारने के बाद अपने दो छोटे छोटे बच्चों को देखा तो उसने अपना मरना केंसिल कर दिया।

      घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका की है,आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा द्वारा अपनी पत्नी फरहारो उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 20 जनवरी  को लगभग शाम 6:00 बजे हाथ एवं पैर से गला दबाकर ग्राम मुरका जिड़गी पारा में रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में ले जाकर हत्या कर दिया। अपनी पत्नि की हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं अपने भाई श्याम दिल आयाम को दिनांक 22 जनवरी की रात 8:00 बजे दी।

      सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक करने पर मृतिका गन्ना बाड़ी में मृत पाई गई। इस संबंध में जब मृतिका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताक्ष किया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि पेट दर्द, हाँथ पैर दर्द से मेरा स्वास्थ ख़राब रहता था जिसका इलाज कई जगह कराया परंतु ठीक नहीं हुआ तो दोनों साथ मरने का मन बनाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद छोटे छोटे दो बच्चे एक का उम्र 8 वर्ष तथा दूसरे का उम्र 3 वर्ष के भविष्य को देखते हुए नहीं खुद को नहीं मार पाया।पुलिस ने आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!