September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत दो बसों का शुभारंभ,,,इन रूटों पर चलेगी बस…

राजपुर। ग्रामीणजनों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं व्यापारियों को ब्लॉक मुख्यालय में आवागमन की सुविधा को लेकर पहल करते हुए आज राजपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत दो नए रूटों के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

      बलरामपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत तृतीय चरण में आज यात्री बस की शुरुआत की गई है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधियों ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया।

         जिले में आज भी कई ऐसे पहुंच में इलाके हैं जहां बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था और लोगों का जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय में अवगमन करना काफी मुश्किल होता था। ऐसे स्थान का चिन्हांकन करते हुए डाटा तैयार किया गया और 6 गांव में आज परिवहन के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां से लोगों का ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय आना काफी मुश्किल होता था और वे लोग ना तो अस्पताल सही समय पर आ पाते थे और नहीं कार्यालय पहुंच पाते थे। उन क्षेत्रों के लोगों के लिए यह बस किसी वरदान से कम नहीं है।

     वहीं जिले के आरटीओ अधिकारी यशवंत कुमार यादव ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं,व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए तृतीय चरण में इन दोनों बसों की शुरुआत की गई है ताकि लोगों को बसों की सुविधा मिल सके।एक बस राजपुर से डकवा खुखरी कुन्दीकला अखोराखुर्द होते हुए अम्बिकापुर की ओर जाएगी और दुसरी बस राजपुर से ओकरा पतरापारा अमदरी होते हुए जोरी बिलमा तक चलेगी।

   इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल विनय भगत रवि मरावी शिवनाथ जायसवाल जगवंशी यादव संतोष तिवारी बबलू यादव उदय यादव संतोष पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे आरटीओ अधिकारी यशवंत यादव श्यामलाल गुप्ता फुलमोहन राम सुरेश सोनी बबलू यादव संतोष सोनी राकेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!